फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 205 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो है
विज्ञापन

205 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का काम शुरू
नोएडा जिला अस्पताल में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए 205 किलोवाट क्षमता के ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ किया गया। यूपीनेडा के रेस्को मॉडल के तहत ओएमसी पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यह प्लांट दो महीने में तैयार किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा के अनुसार, इससे प्रतिदिन लगभग 700 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। यह परियोजना न केवल अस्पताल के बिजली बिलों में भारी बचत करेगी, बल्कि पारंपरिक बिजली पर निर्भरता और कार्बन उत्सर्जन को भी कम करेगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्बाध और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें