फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कॉलेज के गेट पर तीन छात्रों के साथ मारपीट, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज के गेट पर तीन छात्रों के साथ मारपीट, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित शारदा कालेज के गेट नंबर चार के बाहर कुछ छात्राें ने कहासुनी के बाद तीन छात्रों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में पीड़ित पक्ष के तीनों छात्रों को चोटें आई है। एक छात्र के पिता ने आरोपी दो नामजद व उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मूलरूप से गाजियाबाद की आरकेपुरम काॅलोनी निवासी प्रमोद कुमार ने मामला दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि उनका बेटा वंश शारदा विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। 15 अक्तूबर को विश्वविद्यालय के अंदर कुछ छात्रों से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि उसी बात पर आरोपी छात्र तुषार त्यागी, लक्ष्य त्यागी ने अन्य अज्ञात लड़कों के साथ मिलकर उसके बेटे वंश व वंश के दोस्त आदित्य और अरनव को गेट के बाहर रोक लिया। आरोपियों ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई है। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें