नोएडा। निठारी गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव में दुकान चलाने वाले नीरज कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि गांव का रहने वाला कोमल उसकी दुकान पर आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। उसने जब इस बात का विरोध किया तो उसने अपने भाई अनिल, दीपक तथा पिता ओम को मौके पर बुला लिया। इन सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के कमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर आ रहा था। इस दौरान नीरज उसके छोटे भाई निशांत और लक्ष्मी आदि ने उसे रोककर मारपीट की। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। ब्यूरो