फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नासा पार्किंग से शारदा रोटरी तक चौड़ी हो रही सड़क, बनेगी माॅडल रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
नासा पार्किंग से शारदा रोटरी तक चौड़ी हो रही सड़क, बनेगी माॅडल रोड
विज्ञापन


- पैदल चलने वालों के लिए बोलार्ड लगाकर अलग से विकसित होगी पेडेस्टि्रयन लेन
- छह लेन की बनाई जा रही 132 मीटर रोड की मुख्य कैरिज

फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नाेलेज पार्क-2 में 132 मीटर रोड की मुख्य कैरिज को चार लेन से छह लेन किया जा रहा है। इसके लिए निर्माण कार्य ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यहां शुरू करा दिया है। चौड़ीकरण के बाद इस सड़क को मॉडल रोड बनाने पर भी काम होगा। इसमें पैदल चलने वालों के लिए अलग से पेडेस्टि्रयल लेन विकसित की जानी है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि पिछले सालों में नासा पार्किंग से जुड़ने वाली सड़कों पर वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ा है। ऐसे में यहां सड़क चौड़ा करने की जरूरत महसूस हुई है। यही वजह है कि नासा रोटरी से शारदा रोटरी के बीच अभी 132 मीटर रोड पर करीब सात मीटर चौड़ी मुख्य कैरिज थी। इसे अब चौड़ा कर 12.5 मीटर किया जा रहा है। इससे मुख्य कैरिज छह लेन की हो जाएगी। इसके अलावा ग्रीनबेल्ट और सर्विस लेन अलग रहेंगीं। मिट्टी का काम यहां शुरू हो गया है। अगले दो महीने में चाैड़ीकरण का यह काम पूरा हो जाएगा। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम ने बताया कि नासा रोटरी से शारदा रोटरी तक लगभग 1400 मीटर में चौड़ीकरण काम हो रहा है। इसमें मौजूदा सेंट्रल वर्ज और ग्रीनबेल्ट की जमीन को शामिल किया गया है। 12.5 मीटर तक मुख्य कैरिज को चौड़ा किया जाना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें