रबूपुरा। मेहंदीपुर गांव निवासी व्यक्ति ने चार लोगों पर मारपीट कर 10 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रविवार को इस मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। रबूपुरा कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेहंदीपुर निवासी रहीश पुत्र फरियाद ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह धनपुरा से नासिर की पत्नी से 10 हजार रुपये लेकर अपने गांव जा रहा था। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उससे मारपीट कर तमंचे की नोक पर 10 हजार रुपये छीन लिए। उसने इस मामले की शिकायत रबूपुरा कोतवाली पुलिस से की है। संवाद