फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कमरे में घुसकर युवक की गर्दन पर चाकू से हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित मेवातियान मोहल्ले में किराये पर रह रहे एक युवक पर कमरे में घुसकर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के बांदा गांव निवासी जैद परिवार के साथ रहते हैं। उनका भाई कैफ कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है । 21 फरवरी को कैफ खाना खाकर अपने कमरे में आराम कर रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरनगर जनपद के धंधेड़ा गांव निवासी फैशल वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू निकालकर कैफ की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल के भाई की तहरीर पर कोतवाली दादरी में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें