दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रूपवास बाईपास पर कार व स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक शख्स की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित एस्कॉर्ट कॉलोनी में विनय त्यागी परिवार के साथ रहते हैं। उनका भाई राहुल त्यागी व सुरेंद्र शर्मा स्कूटी पर सवार होकर बाजार से घर आ रहे थे। रूपवास बाइपास के पास स्कूटी व स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई। टक्कर होने पर स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में राहुल त्यागी की मौत हो गई। जबकि सुरेंद्र शर्मा का उपचार चल रहा है। घटना की प्राथमिकी मृतक के भाई ने कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।