दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के समाना नहर के समीप पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि हापुड़ जनपद के नंगला काशी गांव में रामवीर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनका भाई राजवीर 9 नवंबर को बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। समाना नहर के समीप पहुंचे तो पिकअप गाड़ी व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होने पर बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के छह दिन बाद घायल के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।