रबूपुरा (संवाद)।
कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि राजेश कुमार ने शिकायत की है कि उनका भाई सत्येंद्र अपनी पत्नी नीलम के साथ स्कूटी पर सवार होकर जेवर जा रहे थे। आरोप है कि तभी एक अज्ञात वाहन ने एटीएस समिति के पास उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।