ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के सेक्टर फाई-3 में टेकॉमा एस्टेट स्थित एक घर की छत बारिश के दौरान गिर गई। इसमें एक महिला घायल हुई है जिसे जिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि कंपलीशन सर्टिफिकेट के लिए कराए गए निर्माण के बाद इस भवन में अवधेश यादव व उनकी पत्नी रहते हैं। आरडब्ल्यूए का कहना है कि पूर्व में ही बिना गुणवत्ता के केवल कंपलीशन सर्टिफिकेट के लिए खराब निर्माण होने और अब इनकी जर्जर हालत की जांच और सर्वे के लिए प्राधिकरण से मांग की गई थी। डर है कि सेक्टर में ऐसे हादसे भविष्य में और भी हो सकते हैं। आरडब्ल्यूए की 27 अगस्त 2026 को लिखित मांग पर अगर कार्रवाई हुई होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। आरडब्ल्यूए ने ऐसे भवनों का सर्वेक्षण कराने का अनुरोध किया था, ताकि असुरक्षित इमारतों की पहचान हो सके।