फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइड देने के विवाद में फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-थार और स्कॉर्पियो सवारों के बीच हुआ था विवाद, दोनों पक्षों के पांच लोग हुए थे घायल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। बंकापुर गांव के पास नहर की पटरी पर साइड देने को लेकर थार और स्कॉर्पियो सवारों के बीच हुए विवाद में फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बांकापुर गांव निवासी जयंत शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक विवाद के दौरान जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को एक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद आरोपी जयंत शर्मा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के बंकापुर गांव के पास नहर की पटरी पर कार को साइड देने को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष के लोग स्कॉर्पियो और दूसरे पक्ष के लोग थार में सवार थे। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के तीन घायलों को पुलिस निगरानी में निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें