फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में ईएमआई के विवाद में युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी(संवाद)। जेवर में किस्त जमा न करने को लेकर हुए विवाद में युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला चामड़वाड़ा निवासी रामकुमार ने बताया कि 6 नवंबर की शाम एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी उनके घर आए थे। कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि जितेंद्र सिंह निवासी बैना रोड ने मासिक किस्त जमा नहीं की है और गारंटर होने के कारण भुगतान का दायित्व उन पर आ रहा है। पीड़ित रामकुमार का कहना है कि इसी बात को स्पष्ट करने के लिए वे उसी शाम करीब 7 बजकर 10 मिनट पर जितेंद्र के घर पहुंचे। आरोप है कि बातचीत के दौरान जितेंद्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच उसके भाई पप्पू और लाल सिंह भी वहां आ गए। तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें