फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सूरजपुर में जलभराव से कारोबार बेहाल, दुकानों में घुसता है बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- सूरजपुर से तिलपता तक हर बरसात में घुटनों तक भरता है पानी
-व्यापारियों ने कहा स्थायी समाधान नहीं होने से बाजार पर गहराया संकट

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड पर हर मानसून के साथ जलभराव की समस्या व्यापारियों के लिए बड़ी मुसीबत बन जाती है। इस बार भी सूरजपुर घंटा चौक से तिलपता तक कई स्थानों पर घुटनों तक पानी भर गया है। नाले के ओवरफ्लो होने और सड़क की खराब हालत के कारण बारिश का पानी दुकानों तक पहुंच रहा है। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
करीब पांच किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर एक हजार से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें हैं। सूरजपुर घंटा चौक से देवला पुलिस चौकी तक सड़क के दोनों ओर हर बारिश में जलभराव हो जाता है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी होती है। आसपास बड़ी संख्या में किरायेदार, श्रमिक और छात्र रहते हैं, जो रोजमर्रा की खरीदारी के लिए इसी बाजार पर निर्भर हैं। ऐसे में जलभराव का असर पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहक पानी देखकर दुकान तक आने से बचते हैं, जिससे बिक्री में भारी गिरावट आती है। उनका कहना है कि हर साल यही स्थिति रहती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता।
विज्ञापन


बारिश शुरू होते ही दुकान के बाहर पानी भर जाता है और तेज बारिश में पानी दुकान के अंदर तक पहुंच जाता है। कई बार खाद्य सामग्री और पैकिंग का सामान खराब हो चुका है। -संजय गुप्ता, किराना व्यापारी


इस बाजार में सामान अन्य क्षेत्रों की तुलना में सस्ता मिलता है, लेकिन खराब सड़क और पानी भरने की वजह से लोग आने से कतराते हैं। -राजेश शर्मा, हार्डवेयर कारोबारी
जलभराव केवल बारिश के समय ही नहीं रहता, बल्कि पानी निकलने में दो से तीन दिन लग जाते हैं। इस दौरान बदबू, मच्छरों और गंदगी के कारण ग्राहक कम आते हैं।
-शाहिद अली, कपड़ा व्यापारी

कई बार संबंधित प्राधिकरण और अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर नालों की सफाई, सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। -महेश अग्रवाल, ऑटो पार्ट्स व्यापारी

जलभराव की समस्या के समस्या के संबंध में प्राधिकरण को अवगत कराया है। व्यक्तिगत रूप से भी कार्यालय जाकर अधिकारियों से मिलकर समस्या को उठाया जाएगा। अभय कुमार मिश्र, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन



सूरजपुर में जलभराव रोकने के लिए करीब एक महीना नाला निर्माण में लगेगा। ट्रैफिक पुलिस से मदद मांगी गई है। अगर एक तरफ की लेन में ट्रैफिक चले तो दूसरी तरफ नला बनाया जा सकता है। - प्रभात शंकर, वरिष्ठ प्रबंधक, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें