फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सर्विस रोड बदहाल, गड्ढों और टूटी सड़क से वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-1 की सर्विस रोड लंबे समय से खराब पड़ी है, जिससे रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार गड्ढों की वजह से वाहन फिसलने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। वहीं बारिश के समय गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें