फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी तरीके से बैनामा कराने पर तीन महिला समेत 8 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी तरीके से बैनामा कराने पर तीन महिला समेत 8 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के बढ़पुरा गांव में एक प्लॉट का बैनामा फर्जी तरीके से करा लिया गया। फर्जी बैनामा कराने के मामले में तीन महिला समेत 8 के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बढ़पुरा गांव में मनीष भाटी परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि वह बढ़पुरा गांव में एक प्लॉट पर सह खातेदार मालिक काबिज हैं। प्लॉट पर न्यायालय में राम भूली बनाम रामफल आदि द्वारा धारा 34 का वाद दायर किया गया। न्यायालय को गुमराह करके गलत आदेश एक अगस्त 2011 को पारित कर लिया गया। इस फर्जी कार्रवाई की जानकारी जब हुई तो आदेश को निरस्त कर दिया। उसके बाद संपत्ति को हड़पने की नीयत से दो नवंबर 2021 को सह खातेदार दिखाते हुए प्लॉट का फर्जी व कूट रचित तरीके से बैनामा विजेंद्र सिंह भाटी ने अपने हक में राम भूली से कर लिया गया। जबकि रामभूली का पति त्रिलोक व रविंद्र भाटी गवाह है। इस मामले की शिकायत पुलिस में राजस्व विभाग में की गई। कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परेशान होकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर रामभूली, त्रिलोकचंद, रविंद्र, बिजेंद्र, सुमन, बिजेंद्री, विक्रांत और विनीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें