फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मिगसन अल्टिमो सोसाइटी निवासी अरुण कुमार मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह अपनी कार से अपनी बेटी को लेकर रशाम सेंटर की ओर जा रहे थे। जब वह गोदरेज गोल चक्कर के पास पहुंचे। तभी पीछे से आए ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें