जेवर। कोतवाली जेवर क्षेत्र के सबौता कट पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई। सबौता गांव निवासी मृतक के भाई ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके भाई हेमराज ग्रेटर नोएडा में नौकरी करते थे। 20 नवंबर की शाम वहां से लौट रहे थे। जब वो शाम करीब 7:30 बजे सबौता कट के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही हैं। संवाद