दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र में एनटीपीसी स्थित शराब के ठेके के सामने एक युवक के साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर मोबाइल फोन तोड़ दिया और जान से करने के धमकी दी गई है। मामले में पीड़ित ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि चौना गांव में अशोक कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह गांव से एनटीपीसी की तरफ आ रहे थे। तो देशी शराब के ठेके के सामने गांव के ही देवेंद्र सिंह खारी ने रोक लिया। गाली-गलौज करने लगे और मोबाइल तोड़ दिया और मारपीट की। घायल ने शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट देवेंद्र सिंह खारी के खिलाफ दर्ज कराई गई है। संवाद