फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस मुठभेड़ में वाहन चोर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 9 चोरी और छीने गए मोबाइल बरामद, चार अन्य चोरी की बाइक भी मिलीं, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
विज्ञापन

दादरी। दादरी क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश लोकेश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी लोकेश (23) बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के गांव खवासपुर का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी और छीने गए 9 मोबाइल फोन बरामद किए। एक तमंचा, दो सफेद धातु के सिक्के और चोरी की पांच बाइक भी मिली हैं।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि दादरी पुलिस सोमवार को बौड़ाकी कट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आते दिखे। पुलिस के रोकने पर वे बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पीछा करने पर फोरमी कंपनी गोलचक्कर के पास उनकी मोटरसाइकिल झाड़ियों में फंस गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें लोकेश घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी लोकेश अपने साथी देव के साथ ग्रेटर नोएडा में राहगीरों से मोबाइल फोन छीनता था। एक बरामद मोटरसाइकिल बुलंदशहर के सरकारी अस्पताल के सामने से चोरी की गई थी, जिसका मुकदमा वर्ष 2025 में दर्ज है। अगस्त में लोकेश ने साथी आकाश के साथ सेक्टर जू-3 के एक बंद मकान में आभूषण और अन्य सामान चोरी किया था गिरफ्तार लोकेश के खिलाफ दादरी, बुलंदशहर के कोतवाली सिटी और चोला थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी देव की तलाश में पुलिस की टीमें कांबिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें