फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी बैनामा कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज तैयार करा कर फर्जी बैनामा कराने का आरोप
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित एक प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर बैनामा करने का आरोप है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मेरठ जनपद के मुमताज नगर तारापुरी निवासी मोहम्मद आसिफ परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनकी बहन रिहाना का 98 वर्ग गज का प्लॉट है। इस प्लॉट को पीड़ित की बहन ने गिफ्ट डीड भी कर दी गई। तभी से वो काबिज चल रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित की बहन व बहनोई आसिफ से वर्तमान में आपसी मतभेद चल रहे हैं। जिससे प्लॉट को पैतृक संपत्ति दर्शाकर कूट रचित षड्यंत्र व धोखाधड़ी के आधार पर अपने दोस्त शाहनवाज के साथ एक फर्जी बैनामा 15 दिसंबर 2025 को कर दिया गया। जिसमें गवाह आमिर व शाकिर है। जबकि वह आसिफ की पैतृक संपत्ति नहीं है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। रोकने पर गाली गलौज पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर आसिफ, शाहनवाज, आमिर, शाकिर व स्वदेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें