दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी रोड स्थित अंबुजा सीमेंट कंपनी के पास ट्रैक्टर व ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक ट्रक के नीचे आ जाने से मौके पर मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर कंपनी गेट पर परिजन ग्रामीण व भारतीय किसान यूनियन मंच के कार्यकर्ता एकत्र हो गए और हंगामा कर कार्रवाई की मांग की गई । कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक कर मृतक परिवार को आठ लाख की सहायता राशि दी गई।
कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बदायूं जनपद के जल्ली पुर गांव निवासी महेंद्र पाल परिवार के साथ रहते हैं। उनका 27 वर्षीय बेटा सूर्य प्रकाश उर्फ भूरा पाल करीब 4 वर्ष से बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी रोड स्थित अंबुजा सीमेंट कंपनी में ट्रैक्टर चलाता था। 20 सितंबर की रात्रि करीब एक बजे ट्रैक्टर चलाते हुए कंपनी में ट्रक से टक्कर हो गई । टक्कर होने पर ट्रक के नीचे कुचलने से ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई । घटना की सूचना परिजनों को दी गई । सूचना पाकर परिजन कंपनी पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए और हंगामा करने वालों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया। करीब तीन घंटे तक चले धरने के बाद कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर आठ लाख रुपये की सहयोग राशि दी गई । तथा ट्रक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की गई ।