दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर बने जेडीएस रॉयल विला के गोदाम से पाइप के बंडल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के डेढ़ माह बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि जनपद बागपत के बाघोत गांव निवासी लोकेश अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। बादलपुर क्षेत्र में स्थित जेडीएस रॉयल विला में उनका गोदाम है, जहां से गत 19 जुलाई को अज्ञात चोर पाइप के बंडल चुरा ले गए थे। घटना की जानकारी उसी समय डायल-112 पर पुलिस को दी गई थी, बावजूद इसके प्राथमिकी दर्ज होने में डेढ़ माह का समय लग गया। अब पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश में जुट गई है।