नोेएडा (संवाद)। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर मंगलवार को कुल 7025 ई-चालान और 28 वाहन सीज किए गए। जिसमे लगभग तीन हजार चालान मैनुअल तरीके से और चार हजार से अधिक चालान आईएसटीएमएस कैमरों से किया गया। इस दौरान पच्चीस सौ से अधिक बिना हेलमेट, लगभग पांच सौ फॉल्टी नंबर प्लेट एवं तीस ब्लैक फिल्म की गाड़ियों पर कार्रवाई की गई। लगभग पांच-पांच सौ चालान विपरीत दिशा, नो पार्किंग और ओवर स्पीड के किए गए।