दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दादरी रेलवे स्टेशन के पास करीब 30 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन दिल्ली की तरफ जा रही थी। दादरी रेलवे स्टेशन से दनकौर की तरफ एक किलोमीटर दूरी पर 30 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को रेलवे लाइन से अलग किया। जांच करने पर उसके पास से कोई टिकट में अन्य कागजात नहीं मिला।