ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 के सी ब्लॉक में खुला पड़ा बिजली का पैनल बॉक्स । स्रोत निवासी
फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर अल्फा-2 के सी ब्लॉक में बिजली का पैनल बॉक्स खुला होने से स्थानीय लोगों में हादसे का डर बना हुआ है। निवासियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पैनल को सुरक्षित नहीं किया गया है। भारती रावत ने बताया कि आसपास बच्चे खेलते रहते हैं। ऐसे में अनजाने में खुले पैनल को छूने से हादसा हो सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द पैनल की जांच कर उसे सुरक्षित तरीके से बंद कराने की मांग की है।