ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव में शराब के नशे में धुत युवकों ने एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। गांव बरसात निवासी वीर सिंह का कहना है कि शुक्रवार की रात वह अपने परिवार के साथ अपने प्लॉट पर बैठे थे। इसी दौरान जगबीर के पुत्र दीपक, रोशन, नरेश व उनके अन्य साथी शराब पीकर वहां पहुंचे और वीर सिंह के साथ अभद्रता करने लगे। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।