फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 80 हजार की लूट का पर्दाफाश, 46 हजार रुपये के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनसेवा केंद्र में हथियार के बल पर हुई थी वारदात
विज्ञापन

- साथी के साथ मिलकर बनाई थी लूट की योजना
- 13 अगस्त को मलकपुर गांव स्थित ओम शांति जनसेवा केंद्र पर हुई थी लूट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मलकपुर गांव स्थित जनसेवा केंद्र में हुई 80 हजार रुपये की लूट का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दादरी के काशीराम कॉलोनी निवासी ओमकार (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट की रकम में से 46,250 रुपये, वारदात में इस्तेमाल की गई लाइटरनुमा पिस्टल और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पुलिस फरार दूसरे आरोपी मोनू की तलाश में जुटी है।
एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि 13 अगस्त की दोपहर मलकपुर गांव स्थित ओम शांति जनसेवा केंद्र पर दो नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंचे थे। उस समय केंद्र का संचालक किसी काम से बाहर गया हुआ था और उसका नौकर दुकान पर मौजूद था। आरोपियों ने हथियार दिखाकर उसे डराया और गल्ले में रखे करीब 80 हजार रुपये लूट लिए थे। जांच के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आईटीबीपी के सामने सर्विस रोड से ओमकार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 46,250 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले की रेकी, फिर साथी के साथ बनाई योजनाः पूछताछ में ओमकार ने पुलिस को बताया कि वह वारदात से पहले किसी काम से जनसेवा केंद्र गया था। वहां उसने संचालक को गल्ले में रुपये रखते हुए देख लिया था। इसके बाद उसने अपने साथी मोनू को इसकी जानकारी दी। दोनों ने जनसेवा केंद्र में लूट की योजना बनाई। 13 अगस्त को संचालक के बाहर जाने के बाद दोनों हेलमेट लगाकर और पहचान छिपाने के लिए शर्ट के ऊपर दूसरी शर्ट पहनकर केंद्र पहुंचे। इसके बाद लूट की वारदात को अंजमा दिया। आरोपी ने बताया कि लूट की रकम में से 60 हजार रुपये उसने अपने पास रखे और 20 हजार रुपये साथी मोनू को दे दिए थे। पुलिस मोनू की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें