ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में 5 जुलाई की रात हुई दो बड़ी चोरी/डकैती की घटनाओं के बाद निवासी सुरक्षा को लेकर सक्रिय हो गए हैं। पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट कम्युनिटी टीम के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और अपर जिलाधिकारी (एडीएम) से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग करके ज्ञापन सौंपा है , साथ ही मामले में पुलिस की तेज कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का धन्यवाद किया है। कम्युनिटी टीम के सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था तैयार करना भी है।