फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिस्ट्रीशीटर की निगरानी में लापरवाही पर बीट मुख्य आरक्षी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर की निगरानी में लापरवाही पर बीट मुख्य आरक्षी निलंबित
विज्ञापन

नोएडा। हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नजर रखने में लापरवाही बरतने पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में तैनात एक बीट मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने सोमवार को यह कार्रवाई की। डीसीपी सेंट्रल नोएडा डा. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में थाना फेज-3 क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जिम्मेदारी बीट मुख्य आरक्षी संजीव कुमार को दी गई थी। जांच में सामने आया कि संजीव कुमार अपने बीट क्षेत्र में प्रभावी निगरानी नहीं कर रहे थे। इसे कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही, शिथिलता और असंवेदनशीलता मानते हुए डीसीपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें