माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने विभाग में कार्यरत फार्मासिस्ट के अहम योगदान की सराहना की। कई वरिष्ठ फार्मासिस्ट को अस्पताल प्रबंधन ने सम्मानित भी किया। कनिष्ठ फार्मासिस्ट को मरीजों की सेवा और आपात स्थिति में दायित्वों का ईमानदारी से निर्वाहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग में रीढ की हड्डी होते हैं। मरीजों को इनके बिना सही दवाई-सही मात्रा में देना मुश्किल कार्य होता है। इस दौरान वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. एचएम लवानिया, संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष भीम सिंह चौहान, चीफ फार्मासिस्ट अनीता पाल, संतोष पांडे, रजनी चौधरी समेत अन्य फार्मासिस्ट मौजूद रहे।