फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चिल्ला से महामाया तक जाम, 50 मिनट में पार हुए वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन


-यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के पहले दिन डायवर्जन से कई प्रमुख मार्गों पर बढ़ा दबाव
- डीएससी रोड, डी पार्क-मॉडल टाउन, कालिंदी कुंज और पर्थला मार्ग पर भी जाम में फंसे वाहन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में शुक्रवार से शुरू हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी दिखाई दिया। चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक करीब पांच किलोमीटर का रास्ता तय करने में वाहन चालकों को करीब 50 मिनट लग गए। कई जगह वाहन रेंगते नजर आए।
ट्रेड शो में वीवीआईपी समेत बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए यातायात पुलिस ने नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के आसपास वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया गया। चिल्ला, डीएनडी और कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया। इसका असर वैकल्पिक मार्गों पर भी दिखाई दिया। चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर की तरफ आने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया। करीब पांच किलोमीटर के इस हिस्से को पार करने में वाहन चालकों को करीब 50 मिनट तक लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएससी रोड पर भी बढ़ा दबाव : चिल्ला, डीएनडी और कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाले जाने के कारण डीएससी रोड पर भी दबाव बढ़ गया। भंगेल एलिवेटेड पर भी दबाव रहा। डी पार्क से मॉडल टाउन की ओर जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। शाम के समय स्थिति ज्यादा खराब रही। पुलिस की ओर से कालिंदी बॉर्डर से आने वाले यातायात को वैकल्पिक मार्गों से निकालने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें