फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-122 में सीएनजी पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना 10 सितंबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। महिला अपने नाती को स्कूल बस में बैठाने के बाद घर लौट रही थीं। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सेक्टर-121 निवासी कमल प्रकाश केन ने पुलिस को बताया कि उनकी मां शीला देवी सुबह नाती को स्कूल बस में बैठाने के लिए सेक्टर-122 स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास गई थीं। बस आने पर उन्होंने नाती को उसमें बैठाया। इसके बाद वह सड़क पार कर वापस घर की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आए वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक शीला देवी की मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें