फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से रेहड़ी का सामान टूटा, ई-रिक्शा सवार बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-19 पुलिस चौकी के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने रेहड़ी और ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ी पर रखे चीनी मिट्टी के बर्तन टूट गए, जबकि ई-रिक्शा में बैठे यात्री सुरक्षित रहे। बताया गया है कि घटना के समय कार चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। पीड़ित ने सेक्टर-20 थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन

अट्टा गांव निवासी एक व्यक्ति रविवार शाम करीब पांच बजे सेक्टर-19 चौकी से अट्टा मार्केट की ओर रेहड़ी लेकर जा रहा था। इसी दौरान एक कार ने रेहड़ी में टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर गिरकर चीनी मिट्टी के कप और प्लेट क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद कार ने आगे चल रहे ई-रिक्शा को भी टक्कर मारी। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें