फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लखनऊ पहुंची शिकायत, सेक्टर-113 थाना प्रभारी हटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ पहुंची शिकायत, सेक्टर-113 थाना प्रभारी हटे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-113 थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव को हटा दिया गया है। अब उनकी जगह पर नई तैनाती होगी। यह कार्रवाई एक प्रकरण से जुड़ी शिकायत लखनऊ में उच्च स्तर पर पहुंचने का परिणाम मानी जा रही है। प्रकरण जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है जिसकी शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भी हुई थी। इसमें थाना पुलिस पर लापरवाही व पक्षपात के आरोप भी लगे थे। उप-निरीक्षक विपिन यादव को थाने से हटाकर अपराध शाखा में भेजे जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन




सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान, जिसमें डीजीपी और एडीजी कानून एवं व्यवस्था द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की जा रही थी, इसमें भी इस प्रकरण पर चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी शिकायत पहुंचने की सूचना है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नोएडा पुलिस को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सेक्टर-113 थाना प्रभारी को हटा दिया गया। इसके साथ ही नोएडा में तैनात एक अन्य इंस्पेक्टर पर भी कार्रवाई की गई है, हालांकि जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें