ग्रेटर नोएडा। खाद्य विभाग की टीम ने तुगलपुर मंडी स्थित रेहान पनीर भंडार व केंद्रीय विहार ग्रेनो स्थित ईटा क्लब से पनीर के नमूने उठाए। वहीं, नोएडा के फेज-2 सब्जी मंडी स्थित पीले रंग लगा होने के कारण आलू का नमूना लिया और लगभग 100 किलो आलू नष्ट करवा दिए। फेज-3 नोएडा में बिना पंजीकरण के चल रही लड्डू बनाने की जगह से एक नमूना लेकर 390 किलो बूंदी जब्त की गई। कुलेसरा ग्रेनो स्थित संतोष ट्रेडर्स से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल एवं कुट्टू के आटा के नमूने लिए गए। साथ ही, 82 किलो खुला कुट्टू का आटा जब्त किया गया। सिरसा स्थित देव डेयरी से पनीर का एक नमूना एवं दनकौर स्थित सुपर मार्केट से सेंधा नमक का व कुट्टू के आटा का नमूना लिया गया। इंडस्ट्रियल एरिया कासना स्थित कंट्री साइड इंटरप्राइजेज से गुड़ व गुड़ पाउडर के नमूने लिए गए। इस तरह कुल 12 नमूने जांच के लिए लैब में भेजे गए। ब्यूरो