रबूपुरा।
कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर बांगर गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक लापता हो गया है। परिजन ने कोतवाली में लापता युवक की शिकायत की है। पुलिस ने लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मेहंदीपुर निवासी मामुद्दीन ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका बेटा सलमान (19) 16 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में बिना घर पर कोई सूचना दिए सुबह करीब 10 बजे कहीं लापता हो गया है। फिलहाल पुलिस परिजन के बयान के आधार पर युवक की तलाश कर रही है।