ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मार दी। पीड़ित की शिकायत पर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। मथुरा निवासी गोपाल का कहना है कि मोतीराम कॉम्प्लेक्स हबीबपुर सुतियाना में रहने वाले उनका भाई गणेश 10 जुलाई की सुबह स्कूल बस लेने के लिए पैदल जा रहे थे। तभी सेवन हिल्स रिन्यूवल टर्निंग यूनिट उद्योग केंद्र खंडेरा इकोटेक-3 के पास एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका एक पैर बुरी तरह टूट गया। कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो