फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी रेरा पहुंचे डब्ल्यूटीसी के खरीदारों ने कहा... आरसी पर नहीं हो रही वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
डब्ल्यूटीसी के खरीदारों ने आरसी पर वसूली की मांग की
विज्ञापन


- डब्ल्यूटीसी के खरीदारों ने यूपी रेरा के चेयरमैन से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। डब्ल्यूटीसी प्रोजेक्ट के खरीदारों ने मंगलवार को सेक्टर गामा-2 स्थित यूपी रेरा कार्यालय में चेयरमैन से मुलाकात की। खरीदारों ने शिकायतों का निस्तारण कराने की मांग की है। आरोप है कि कई माह से शिकायतें लंबित चल रही हैं, लेकिन उनका निस्तारण नहीं हो रहा है। वहीं आरसी जारी कर दी गई, लेकिन उन पर वसूली नहीं हो रही है।

डब्ल्यूटीसी अलॉटीज वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव विपुल गुप्ता ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे टेकजोन में डब्ल्यूटीसी आईटी और सेक्टर 132 में डब्ल्यूटीसी सीबीडी प्रोजेक्ट हैं। आरोप है कि यहां 20 हजार खरीदार फंसे हुए हैं। बिल्डर को 100 प्रतिशत धनराशि दे चुके हैं, लेकिन 15 साल से कब्जा नहीं मिला है। बिल्डर के खिलाफ खरीदार यूपी रेरा का दरवाजा खटखटा रहे हैं, लेकिन यहां पर शिकायतों के निस्तारण में देरी हो रही है। साथ ही 200 से अधिक मामलों में आरसी जारी हो चुकी है। उनमें भी वसूली नहीं की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी रेरा के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी से शिकायतों के निस्तारण और आरसी पर वसूली कराने की मांग की है। खरीदारों का कहना है कि ईडी बिल्डर पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन यूपी रेरा की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें