फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस भर्ती की परीक्षा देने गए युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। पुलिस भर्ती परीक्षा देने मुजफ्फरनगर गए रबूपुरा के एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कस्बे की मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी विशाल (19) बुधवार को यूपी पुलिस का पेपर देने के लिए मुजफ्फरनगर गया था। मुजफ्फरनगर से पेपर देने के बाद विशाल अपनी ननिहाल जाने के लिए (समसपुर) सिकंदरपुर जाने के लिए खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गया था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया। विशाल को को जेवर के कैलाश अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को शव को रबूपुरा लाया गया था, जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें