फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के ध्यानार्थ:::::: ट्रक ड्राइवर पर डीएपी के 120 बोरे बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। अलीगढ़ निवासी एक ट्रक मालिक ने अपने ही ड्राइवर पर डीलरों के साथ मिलकर दनकौर कस्बे में डीएपी (खाद) के करीब 120 बोरे गायब करने का आरोप लगाया है। अलीगढ़ के क्वारसी निवासी मनीष कुमार का कहना है कि उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। ट्रक का ड्राइवर मंगलवार को डीएपी के करीब 120 बोरे लेकर दनकौर कस्बे में एक डीलर के यहां आया था। आरोप है कि ड्राइवर ने करीब 120 बोरे कुछ डीलरों के साथ मिलकर ट्रक से निकलकर किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिए। जब उन्होंने मामले की जानकारी की तो पता चला कि आरोपी ने यह बोरे बेच दिए हैं। जिसके बाद उन्होंने बोरे के बारे में ड्राइवर से बातचीत की तो ड्राइवर सही जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से बुधवार को शिकायत की है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इन 120 बोरे डीएपी खाद की कीमत बाजार में करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें