फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
विज्ञापन

शिक्षा, चिकित्सा और किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मेधा रूपम को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में बिना मान्यता वाले स्कूल चल रहे हैं। इनमें बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। महानगर के अधिकांश अस्पताल आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज देने से इंकार कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने संबंधी विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मजदूर सभा रोहताश शर्मा, जिलाध्यक्ष पुलकित सिंगल, युवा राष्ट्रीय महासचिव नितिन गौड़ समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें