फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक ने सूखे नाले में लगाई छलांग, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। तुगलपुर गांव में रहने वाले 30 वर्षीय युवक की सूखे नाले में छलांग लगाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखवीर सिंह (30) पुत्र भगवत सिंह के रूप में हुई है। वह मूलरूप से महोबा जिले के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र का निवासी था। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सेक्टर-150 के पास सूखे नाले में कूद गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से युवक को बाहर निकालकर जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस की पूछताछ में मृतक के भाई ने बताया कि सुखवीर पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें