फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सर्विस रोड पर असंतुलित होकर पलटी कार, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। चपरगढ़ गांव के नजदीक यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस के अनुसार, बिहार निवासी प्रवेश कुमार अपने एक साथी के साथ कार से रबूपुरा की तरफ़ से दनकौर को जा रहे थे। इसी दौरान सर्विस रोड पर उनकी कार अचानक असंतुलित हो गई और कई बार पलटी खाते हुए सड़क किनारे जा पलटी।हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार तेज गति से चल रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें