रबूपुरा (संवाद)।
कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी एक दिव्यांग व्यक्ति ने पड़ोस के ही दो परिवारों पर घर में घुसकर मारपीट और लैपटॉप सहित अन्य सामान ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर निवासी पीड़ित दिव्यांग रामदास ने आरोप लगाया है कि वह व उसकी पत्नी दोनों विकलांग हैं। 5 अक्टूबर की रात करीब 8:15 बजे वह घर पर था। तभी पड़ोसी पक्ष के पांच लोगों ने परिवार सहित घर में घुसकर मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।