फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुथ्याना चौराहे पर डिवाइडर बना लावारिस पशुओं का ठिकाना

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना चौराहे पर डिवाइडर बना लावारिश पशुओं का ठिकाना। संवाद
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड पर सुथ्याना चौराहे के पास डिवाइडर पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा वाहन चालकों के लिए परेशानी बना हुआ है। यहां आए दिन गाय और सांड बैठे नजर आते हैं। व्यस्त मार्ग होने से दिनभर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। अचानक पशुओं के सड़क पर आने से चालकों को तेज ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा रहता है। बाइक सवारों को सबसे अधिक परेशानी होती है। स्थानीय निवासी अमित शुक्ला ने बताया कि शिकायतों के बावजूद पशुओं को पकड़ने के लिए टीम नहीं पहुंच रही है। रात में डिवाइडर पर बैठे पशु दिखाई नहीं देने से खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें