फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गाली देने से रोका तो की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के गांव मेहंदीपुर में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मेहंदीपुर निवासी मोहम्मद अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह गांव के स्कूल में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। यहां पर गांव का ही माजिद और उसका भाई साबिर भी मौजूद थे। दोनों ने उसे देखकर अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। जब उसने गाली का विरोध किया तो दोनों ने उसके ऊपर हमला कर दिया और बुरी तरह से मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें