ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली में एक व्यक्ति ने हाइवा चोरी होने का केस दर्ज कराया है। घंघोला निवासी कौशल बंसल का आरोप है कि 11 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे चालक भरत सफीपुर के पास खड़ा था। वो किसी काम से घर चला गया। अगले दिन जब वापस आया तो हाइवा नहीं मिला। काफी तलाश करने के बाद जब हाइवा का जीपीएस ट्रैक किया गया तो उसकी लोकेशन अन्य स्थान पर मिली। अब पुलिस केस दर्ज कर जीपीएस की मदद से हाइवा की तलाश में लगी है। नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो