दनकौर (संवाद)। दनकौर कोतवाली परिसर में आने वाले फरियादियों को भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ता है। कोतवाली परिसर के अंदर लगा हैंडपंप सूखा पड़ा है और आरओ सिस्टम भी खराब है। जिसके कारण लोग परेशान होते रहते हैं। भीषण गर्मी में अपनी फरियाद लेकर आने वाले लोगों ने बताया कि एक ओर सरकार थानों को हाईटेक बना रही है। वहीं दूसरी ओर थाने के अंदर मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। कोतवाली दनकौर में पीने के पानी तक की सुविधा नही है। शिकायत लेकर आने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।