फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से पशु अवशेष का जखीरा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर में जैन इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से बड़ी मात्रा में हड्डियां बरामद हुई हैं। गोरक्षा दल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि ट्रक चालक माैके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पशु चिकित्सा विभाग ने हड्डियों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

गोरक्षा दल जेवर के प्रधान सौरभ ठाकुर ने बताया कि ट्रक से दुर्गंध आने पर लोगों को शक हुआ। स्थानीय लोगों ने उनको सूचना दी। गोरक्षा दल की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में पशुओं के अवशेष मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोरक्षा दल ने बताया कि वाहन से मिले बिल के मुताबिक ट्रक मुजफ्फरनगर से आ रहा था और चेन्नई जा रहा था। फिलहाल ट्रक और चालक के संबंध में अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बरामद अवशेष को मिट्टी में दबा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें