पुलिस श्रमिक हिंसा के आरोपियों की मांगी न्यायिक हिरासत
-एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया, नौ दो और केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस ने श्रमिक हिंसा के 9 आरोपियों के खिलाफ दो और केस दर्ज किए है। साथ ही पुलिस ने जिला न्यायालय की एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर आरोपियों की न्यायिक हिरासत मांगी है। जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा में हिंसक श्रमिक आंदोलन हुआ था। इस घटना में पुलिस ने विभिन्न लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सेक्टर- 63 कोतवाली में आकृति, रूपेश, सृष्टी व मनीषा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। अधिवक्ता ने बताया कि अब पुलिस ने सभी 9 आरोपियों के खिलाफ दो और केस दर्ज किए है। अब तक 10 केस दर्ज हो चुके है। इन नए दो केस में पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर आरोपियों की न्यायिक हिरासत मांगी है। जिस पर पुलिस कोर्ट ने सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा है।